राजस्थान

जयपुर में पुलिस की जनसुनवाई, दो घंटे में सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं

Admindelhi1
28 Nov 2026 12:34 PM IST
जयपुर में पुलिस की जनसुनवाई, दो घंटे में सुनी जाएंगी आमजन की समस्याएं
x
पुलिस और जनता के बीच संवाद मजबूत करने की पहल, कमिश्नर करेंगे सीधा संवाद

जयपुर: आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और पुलिस-जनता के बीच संवाद मजबूत बनाने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार को खोरा बिसल पुलिस थाने में जनसुनवाई करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगा।

जनसुनवाई में झोटवाड़ा सर्किल के पांच पुलिस थानों खोरा बिसल, झोटवाड़ा, करधनी, मुरलीपुरा और कालवाड़ क्षेत्र के परिवादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी। पुलिस कमिश्नर शिकायतकर्ताओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेंगे और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश देंगे।

जयपुर पुलिस की ओर से विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगातार जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले झोटवाड़ा, सांगानेर, शिप्रापथ, विद्याधर नगर, आमेर, रामगंज और मालवीय नगर सहित कई क्षेत्रों में शिकायतों के समाधान के लिए जनसुनवाई की जा चुकी है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य पीड़ितों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करना है।

Next Story