राजस्थान
अश्लील वीडियो बनाकर विवाहिता को धमकाने वाले आरोपी पर पुलिस का अब तक कोई एक्शन नही
Admindelhi1
9 March 2024 12:10 PM IST

x
रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया।
अलवर: विवाहिता के अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर रुपए और गहने ऐंठने वाले लोग अब तक पकड़े नहीं गए है। पति का कहना है कि आरोपी गांव के ही रहने वाले चार लोग है। रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस ने एक्शन नहीं लिया।
खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के ललित पुत्र दिलीप ने मामला दर्ज कराया कि चार लोग उसकी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे थे। अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पत्नी से करीब एक से डेढ़ लाख रुपए के जेवर हड़पे। उसके बाद भी 10 हजार रुपए की डिमांड रखी।
पत्नी ने आपबीती बताई, तब मुंडावर थाने में 9 फरवरी को वेदप्रकाश पुत्र राजनारायण, अमित पुत्र जसवंत निवासी गढ़ी, विपिन पुत्र अजीत और नरेंद्र पुत्र महेंद्र निवासी मंढा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। अब तक पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया।
Tagsराजस्थानअलवरअश्लील वीडियोविवाहिताधमकानेआरोपीपुलिसएक्शन नहीक्राइम न्यूज़RajasthanAlwarobscene videomarried womanbullyingaccusedpoliceno actioncrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





