राजस्थान

फायरिंग केस में पुलिस को मिली एक और कामयाबी, दो गिरफ्तार

Admin4
14 July 2023 8:05 AM GMT
फायरिंग केस में पुलिस को मिली एक और कामयाबी, दो गिरफ्तार
x
अलवर। बहरोड़-अलवर स्टेट हाईवे पर फायरिंग के मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो और आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अरविंद (20) पुत्र मुकेश नाई निवासी सोडावास थाना मुंडावर तथा कालूराम (30) पुत्र सुमेर सिंह जाट निवासी सोडावास थाना मुंडावर को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
इन्होंने 9 जुलाई की रात को स्टेट हाइवे पर गांव बर्डोद टोल प्लाजा के पास सीकर जिले के खाटूश्यामजी जा रहे गांव बाटखानी निवासी देवेंद्र, महेंद्र और नरेंद्र की कार पर अंधाधुंध फायरिंग करने के दौरान कैंपर गाड़ी में सवार थे। पुलिस फायरिंग करने की दो मुख्य आरोपियों को 2 दिन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। मुख्य आरोपी गांव बाटखानी निवासी जीतानन्द उर्फ लाला (31) और गांव किरतसिंहपुरा निवासी राकेश गुर्जर (28) को नीमराना के फ्लैट से गिरफ्तार किया था। दोनों मुख्य आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं
Next Story