राजस्थान

पुलिस ने जेल में हुए ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
17 Sept 2022 6:12 PM IST
पुलिस ने जेल में हुए ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा, जानिए पूरी खबर
x

सिटी क्राइम न्यूज़: राजस्थान में राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक महीने पहले एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक महीने पहले थाना खमनोर क्षेत्र के मादरेचा का गुड़ा निवासी युवक खीम सिंह उर्फ अजय सिंह के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी देवी सिंह निवासी परावल थाना खमनोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही वृद्ध महिला की हत्या के मामले में खुली जेल में सजा भुगत रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी चौधरी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बेरवा व सीओ छगन पुरोहित के सुपरविजन तथा थाना अधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसआई भगवत सिंह व अन्य की एक टीम गठित की गई। टीम ने जांच के दौरान चार सितंबर को एक युवक का शव बरामद की गई।

जिसकी पहचान नाहर सिंह ने अपने बेटे खीम सिंह उर्फ अजय सिंह के रूप में की पोस्टमार्टम के बाद लाश वारिसों को सौंप दी गई। थाना राजनगर एवं खुली जेल से जानकारी हासिल की गई तो पता चला की देवी सिंह 14 अगस्त को फरार हो गया था, जिसे 18 अगस्त को दुबारा गिरफ्तार कर उदयपुर जेल शिफ्ट किया गया है। प्रोडक्शन वारंट पर देवी सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने खीम सिंह की हत्या करना कबूल किया और बताया कि खीम सिंह बार-बार उसकी बहन से शादी करने का दबाव बना रहा था। विवाद के कारण उसने हत्या की ओर रुपए और मोबाइल लूट लिया।

Next Story