राजस्थान

अपहृत दो नाबालिगों को पुलिस ने मुंबई से किया डिटेन

Admin Delhi 1
8 March 2023 7:01 PM IST
अपहृत दो नाबालिगों को पुलिस ने मुंबई से किया डिटेन
x

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले से 13 फरवरी और 2 मार्च को अपहरण कर ले जाई गई दो नाबालिगों को महिला थाना पुलिस ने डिटेन कर लिया है। महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि 13 फरवरी को कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग घर से अचानक गायब हो गई थी। नाबालिग के परिजनों ने एक आरोपी पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

मुख्यकार्यकारी सिटी सुरेश सांखला के निर्देशन में साइबर टीम की मदद से मुंबई से डिटेन किया गया है। वहीं दूसरे मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि 2 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम से नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था। नाबालिग के परिजनों द्वारा एक आरोपी पर उनकी पुत्री का अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। मैरिज होम से अपहृत हुई नाबालिग की जानकारी दिल्ली में होने की मिली थी। जिस पर पुलिस की एक टीम भेजकर नाबालिग को दिल्ली से डिटेन किया है।

Next Story