राजस्थान

अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भट्टियां तोड़ीं

Admindelhi1
20 Oct 2026 10:47 AM IST
अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भट्टियां तोड़ीं
x
शराब माफिया पर कार्रवाई, पुलिस ने तोड़ीं अवैध भट्टियां

धौलपुर: जिला पुलिस ने पंचायत चुनावों से पहले अवैध शराब के विशेष अभियान चलाया है। अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने सोमवार को आदर्श नगर गांव में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की कई भटि्टयां तोडी तथा वाश नष्ट की।

जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि पुलिस को आदर्श नगर गांव के जंगल में अवैध हथकढ शराब बनाए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। इस सूचना पर सदर थाना प्रभारी अमित कुमार शर्मा ने सदर थाना इलाके के गांव आदर्श नगर में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस टीम ने हथकढ़ शराब बनाने के लिए बनाई गईं करीब डेढ दर्जन भटि्टयों को ताड दिया। पुलिस ने मौके पर अवैध शराब बनाने के काम आने वाली करीब पांच हजार लीटर वॉश को नष्ट किया। एसपी ने बताया कि धौलपुर जिले में पंचायत चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस द्वारा ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Next Story