राजस्थान

पत्नी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, पति ने की आत्महत्या

mukeshwari
3 Aug 2023 11:27 AM GMT
पत्नी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस, पति ने की आत्महत्या
x
पत्नी को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
टोंक। टोंक थानांतर्गत चूली गांव में बुधवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसे सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस अब उसकी जांच करेगी। थानाप्रभारी रवि कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक चूली निवासी देशराज (25) पुत्र रामलाल गुर्जर है। उसका शव चूली स्थित विद्यालय के पीछे पेड़ पर झूलता मिला। पुलिस ने टोंक सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं मृतक के पिता की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को देशराज ने कुछ लोगों के खिलाफ आपबीती घटना बताते हुए सुसाइड नोट लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पुलिस व ग्रामीणों ने उसकी तलाश की। बुधवार सुबह देशराज का शव चूली स्थित राजकीय विद्यालय के पीछे पेड़ पर झूलता मिला।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच मृतक के शव को सआदत अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द किया। इधर, देशराज की ओर लिखा गया सुसाइड नोट उसके घर से बरामद कर लिया। मृतक के पिता रामलाल गुर्जर ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि देशराज ने 12 दिसम्बर 2022 को कुहाड़ा निवासी रामदेव की पुत्री नेहा से कोर्ट मेरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि समाज व पंचगणों के दबाव में उसकी वधु के पिता रामदेव को करीब 3 लाख 60 हजार रुपए दिए थे। पुत्र के खुशहाल दामपत्य जीवन के बीच गत 25 जुलाई को पुत्रवधु नेहा को उसके पूर्व ससुराल राणोली व पीहर के लोग अपहरण कर ले गए। इसकी टोडारायसिंह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि सम्बंधित जांच अधिकारी को पुत्रवधु नेहा की तलाशी के लिए मौके के पुख्ता सबूत दिए जाने के बावजूद पुलिस ने संतोषप्रद कार्रवाई नहीं की। रामलाल ने सुसाइड नोट के अनुसार पुत्रवधु नेहा के पीहर कुहाड़ा व पूर्व पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story