राजस्थान

पुलिस ने अज्ञात शव की पूरी की शिनाख्त, मृतक नांगलियों की ढाणी का रहने वाला बताया गया

Admin Delhi 1
27 Oct 2022 7:24 AM GMT
पुलिस ने अज्ञात शव की पूरी की शिनाख्त, मृतक नांगलियों की ढाणी का रहने वाला बताया गया
x

झुंझुनू न्यूज़: झुंझुनू नवलगढ़ कस्बे के वार्ड 38 में स्थित धर्माणी ढाणी में सोमवार को मिले शव की पहचान को गई है, मृतक नांगलियों की ढाणी का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक की पहचान केशरदेव(67) पुत्र भगवानाराम सैनी के रूप में हुई है। एएसआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी और बेटे ने कपड़ों व चप्पल के आधार पर मृतक की पहचान कर ली। मृतक के पुत्र ने पुलिस को बताया कि वह 11 अक्टूबर को बिना बताए ही घर से निकल गया था। मृतक पिछले 15 साल से मनोरोग से पीड़ित था, जिसका ईलाज चल रहा था।

मृतक के पुत्र की ओर से 14 अक्टबूर को गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। मृतक का पुलिस ने डीएनए सैंपल लिया है। अब पुलिस मृतक की बहिन का भी डीएनए सैंपल लेगी। गौरतलब है कि सोमवार को धर्माणी ढाणी में झाबरमल सैनी के प्लाट के पास बच्चे खेल रहे थे, इसी दौरान बच्चों को एक लाश दिखाई दी, जिसकी सूचना बच्चों ने स्थानीय लोगों को दी। इसके बाद लोग वहां पर काफी संख्या में एकत्रित हो गए। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव पुराना होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई थी, इसके बाद पुलिस ने मृतक का अंतिम संस्कार करवा दिया था।

Next Story