राजस्थान

प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्स्टॉर्शन में फंसाने की साजिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
14 Feb 2022 10:30 PM IST
प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्स्टॉर्शन में फंसाने की साजिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

आठ दिन पहले सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया था। फोन उठाते ही दूसरी तरफ वाली लड़की कपड़े उतारने लगी।

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: मध्यप्रदेश के भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सेक्स्टॉर्शन में फंसाने की साजिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल पुलिस ने आरोपियों को भरतपुर जिले के सीकरी से पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी सगे भाई हैं, पुलिस उन्हें भोपाल लेकर जा रही है। सांसद ने करीब आठ दिन पहले सेक्सटॉर्शन में फंसाने का केस भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज कराया था।

भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि पुलिस ने चंदा का बास गांव निवासी दो सगे भाइयों रवीन खान और वारिस खान पुत्र छुटमल मेव को गिरफ्तार किया है। दोनों ने व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर सांसद प्रज्ञा ठाकुर से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने किसी लड़की का अश्लील क्लिप चलाकर उनका फर्जी वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की डिमांड की गई थी। उन्होंने बताया कि मामला साइबर क्राइम का था। आरोपियों को भोपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
क्या है मामला
आठ दिन पहले सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया था। फोन उठाते ही दूसरी तरफ वाली लड़की कपड़े उतारने लगी। यह देख सांसद ने फोन काट दिया। इसके बाद उनके फोन पर अश्लील फोटो, मैसेज आने लगे और पैसे की मांग की गई। इसके बाद उन्होंने टीटीनगर थाने में केस दर्ज कराया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दोनों नंबरों को ट्रैक करना शुरू किया। नंबर की लोकेशन भरतपुर के सीकरी में मिली थी। यहां की पुलिस से संपर्क कर पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए आई थी।
Next Story