राजस्थान

पुलिस ने किया भंडाफोड़ डेयरी के नाम पर बेच रहे थे मिलावटी घी

Admin4
14 Feb 2023 1:56 PM GMT
पुलिस ने किया भंडाफोड़ डेयरी के नाम पर बेच रहे थे मिलावटी घी
x
जोधपुर। एयरपोर्ट थाना पुलिस व खाद्य निरीक्षक की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को पंच बट्टी सर्किल नेहरू कॉलोनी में भारी मात्रा में मिलावटी घी बरामद किया गया है. पुलिस ने मिलावटी घी बनाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मिलावटी घी डेयरी के नाम पर बेच रहे थे।थानाप्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि नेहरू कॉलोनी में मिलावटी घी बनाए जाने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य निरीक्षक के साथ नेहरू कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की. यहां से भारी मात्रा में घी के टिन बरामद हुए हैं।
वनस्पति घी और सोयाबीन के तेल को गर्म करके मिलावटी घी बनाया जा रहा था। इसे 15 किलो टिन व दो किलो प्लास्टिक पैकिंग में डेयरी के नाम पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। पुलिस ने आसीन पुत्र तशलीन निवासी मुनियों का पुल निशाली गेट मेरठ और फिरोज पुत्र कासिम अली निवासी मोदीनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
Next Story