राजस्थान

पुलिस ने घरेलू विवाद में पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
13 March 2024 8:06 AM GMT
पुलिस ने घरेलू विवाद में पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार किया
x
मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है

नागौर: लाडनूं थाना क्षेत्र के खामियाद गांव में प्रेमाराम की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लाडनूं थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि मामलें में संतोष देवी(40) पत्नी प्रेमाराम बावरी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले दो गिरफ्तारिया हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मृतक प्रेमाराम का पहले अपहरण किया गया। जिसमें पत्नी संतोष देवी कि भूमिका थी। अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रेमाराम के भाई ने लाडनूं पुलिस थाने में ससुराल पक्ष पर अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया गया।

कॉल डिटेल व पूछताछ के आधार पर पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी में सामने आया है, घटना की वजह गृह क्लेश था। घर में पत्नी के साथ आए दिन मारपीट होने की वजह से यह कदम उठा लिया। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया की मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। इसमें ओर भी गिरफ्तारी हो सकती है।

आपको बता दें कि 18 फरवरी को लाडनूं पुलिस थाना क्षेत्र में प्रेमाराम नामक व्यक्ति का खामियाद गांव में शव मिला था। इसके बाद परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था।

Next Story