राजस्थान
पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 6 बाइक बरामद
Admin Delhi 1
11 Jun 2023 11:21 AM IST

x
जयपुर: जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद की है। गिरफ्तार बिमंतर वर्मन है। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) ज्ञानचंद यादव ने बताया कि टीम ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बिमन्तर को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। ये बाइक थाना जवाहर सर्किल व बजाज नगर से चोरी की हैं।
Next Story





