राजस्थान

पुलिस ने विवाहित से रेप करने वाले दो युवको को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
29 Feb 2024 6:02 AM GMT
पुलिस ने विवाहित से रेप करने वाले दो युवको को गिरफ्तार किया
x

उदयपुर: विवाहिता से रेप करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने महिला के फोटो एडिट कर ब्लैकमेल कर रेप किया था। मामला दर्ज होने के बाद 3 महीने से फरार थे।

अंबामाता थानाधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपी विजय कुमार पुत्र रामवृक्ष राम निवासी दरभंगा बिहार हाल हरिदास जी मगरी और रूपलाल उर्फ राकेश पुत्र जीवाराम मीणा निवासी नला छोटा फलासिया को गिरफ्तार​ किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती है। एक साल से एक मकान में किचन में काम करने जाती थी। वहां राकेश नाम का एक लड़का भी साफ-सफाई का काम करता था। राकेश ने अपने मोबाइल से महिला की बिना जानकारी के कई फोटो खींच लिए। फोटो को एडिट करके वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा और वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद रेप किया।

Next Story