राजस्थान
पुलिस ने गश्त के दौरान 100 ग्राम स्मैक ले जाते दो तस्करो को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
17 Sept 2022 6:25 PM IST

x
क्राइम न्यूज़: राजस्थान में हनुमानगढ जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार कर 100 ग्राम स्मैक जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अजयसिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शाकिर हुसैन (34) वार्ड नम्बर 11 जण्डावाली थाना सदर एवं गुरनाम सिंह (20) वार्ड नम्बर 5 नई खुजा थाना हनुमानगढ़ जंक्शन क्षेत्र के रहने वाले है। जब्त स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम अनुसन्धान थाना जंक्शन पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
Next Story





