राजस्थान

पुलिस ने पदमपुर में अवैध हथियारों सहित दो लोगो को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
8 Nov 2022 4:53 PM IST
पुलिस ने पदमपुर में अवैध हथियारों सहित दो लोगो को किया गिरफ्तार
x

क्राइम: राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में अवैध रूप से स्मैक तथा दो व्यक्तियों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरतगढ़ सिटी पुलिस थाना क्षेत्र में वेयर हाउस के पास कल देर रात को कार में जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक युसूफ खान निवासी वार्ड नंबर 15 के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर पदमपुर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर रामकेश मीणा ने बताया कि गांव रत्तेवाला के दो युवकों को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

युवक सूरज के कब्जे से 32 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ जबकि साजन नामक युवक के पास तेज धार वाला कापख बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

Next Story