राजस्थान

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, 100 लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद

Admin4
10 May 2023 10:05 AM GMT
पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, 100 लीटर हथकढ़ शराब भी बरामद
x
अलवर। अलवर शहर के निकट शेखुपर गांव में 23 मार्च को हथकढ़ शराब बेचते दिखे तो पुलिसके आने पर बाइक व शराब छोड़कर भाग गए थे। जिनको अब पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। सदर थाने के ASI निहाल सिंह ने बताया कि 23 मार्च की रात करीब 8 बजे पुलिस शेखपुर गांव में पहुंची। मुखबिर से सूचना थी कि अवैध रूप से शराब बेचने की पुलिस को पहलेसे शिकायत थी।
इसके बाद पुलिस को देख आरोपी शेखपुर निवासी निहाल सिंह व हीरा सिंह बाइक को छोड़कर फरार हो गए थे। मौके पर तलाशी की तो 100 लीटर हथकढ़ शराब भी जब्त की थी। पुलिस ने अब दोनों आरापियों को गिरफ्तार किया है। जिनको मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया है। एक्साइज एक्ट के तहत दोनों के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज किया जा चुका था।
Next Story