राजस्थान

पुलिस ने वृद्धा की हत्या के मामले में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
10 Sep 2022 9:10 AM GMT
पुलिस ने वृद्धा की हत्या के मामले में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़ अपडेट: राजस्थान में अलवर जिले के मुंडावर थाना क्षेत्र के सिहाली कलां गांव में पिछले माह हुई वृद्धा कृष्णा देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने आज मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुंडावर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक मामले में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें दो लोगों को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेमिका की मौत का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सास एवं पति का हत्या करने का प्लान था लेकिन मौके पर केवल वृद्ध महिला ही घर पर मौजूद थी जिसके चलते मृतका महिला के पति की हत्या होने से बच गई।

पुलिस ने इस मामलो में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी अंकुर जाट (21) निवासी खुडलिया थाना सिंभावली जिला हापुड, गोल्डी उर्फ गोलू जाट (23) निवासी कुराना सिंभावली, दिग्विजय सिंह उर्फ दिग्गज जाट (22) निवासी मोहम्मदपुर खुडलिया हाल सुभाष विहार कॉलोनी सिंभावली जिला हापुड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Next Story