राजस्थान

टोल पर लूटने का प्रयास करने वाले नकाबपोश तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Admin4
8 Sep 2023 11:01 AM GMT
टोल पर लूटने का प्रयास करने वाले नकाबपोश तीन बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े
x
सीकर। सीकर दादिया टोल बूथ पर टोल कर्मचारियों से मारपीट कर लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश पिछले 2 माह से पुलिस को चकमा देकर भाग रहे थे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बदमाशों को दबोच लिया है। दादिया पुलिस ने बताया कि 30 जून को दादिया टोल बूथ पर करीब एक बजे बिना नंबरों की सफेद कैंपर गाड़ी से नकाबपोश बदमाश टोल बूथ में घुस गए और टोल कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से हमला किया। बदमाशों ने टोल बूथ पर लगे कंप्यूटर, कांच, जाली आदि तोड़ दिया। जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजेश खीचड़, प्रियांश उर्फ सन्नी व विकास के रूप में हुई है।
Next Story