राजस्थान

पुलिस ने महिला कांग्रेस नेता के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 12:10 PM GMT
पुलिस ने महिला कांग्रेस नेता के साथ छेडछाड करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
x

अलवर क्राइम न्यूज़: राजस्थान में अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में महिला कांग्रेस नेता के साथ छेड़छाड़ और धक्का मुक्की करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बुलट गाड़ी को जप्त किया है महिला थाने के हेड कांस्टेबल हीरालाल ने बताया कि महिला कांग्रेस नेता ने थाने पर आकर रिपोर्ट दी कि वह सुबह अपने घर से रोजाना की तरह घूमने के लिए जा रही थी तभी पीछे से बुलेट गाड़ी पर एक युवक आया और उसके साथ में छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया और आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी बख्तल की चौकी हाल निवासी काला कुआ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी कालाकुआ पर किराए का कमरा लेकर रहता है और एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन का कार्य करता है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी लक्ष्मण की गिरफ्तारी होने के बाद उसकी पत्नी थाने पर पहुंची। आरोपी लक्ष्मण पहले भी किसी महिला से छेड़छाड़ कर चुका है लेकिन आरोपी लक्ष्मण की पत्नी ने उस मामले में उसका राजीनामा करा दिया।

उसके बाद दुबारा से आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी ने महिला कांग्रेस नेता के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी के परिवार वालों ने कहा कि लक्ष्मण को गलत फंसाया जा रहा है लेकिन पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपी लक्ष्मण सोमवंशी को गिरफ्तार किया।

Next Story