राजस्थान

पुलिस ने अध्यापिका से दुष्कर्म एवं लुटपाट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
10 Nov 2022 12:27 PM GMT
पुलिस ने अध्यापिका से दुष्कर्म एवं लुटपाट के आरोपी को किया गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: राजस्थान के सवाई माधोपुर में गंगापुर सिटी के बामनवास थाना क्षेत्र में एक अध्यापिका के साथ दुष्कर्म एवं लुटपाट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफतार किया है। थानाधिकारी बृजेश मीणा ने बताया कि पीड़ित अध्यापिका ने पांच नवंबर को बामनवास थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह स्कूल से घर जाने के लिए निकली थी। उसी दौरान लालसोट तक जाने के लिए बाइक सवार से लिफ्ट मांगी थी। आरोपी उसे बीहड़ों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और कुंडल, पाजेब, मोबाइल और 4 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया।

घटना के बाद पीड़िता ने मुख्य सड़क पर आकर किसी के मोबाइल से अपने पति को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भगवान सिंह उर्फ राकला पर बाटोदा थाने में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से घटना में इस्तेमाल की गई बाइक और लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta