राजस्थान

लड़की से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
16 March 2023 9:06 AM GMT
लड़की से छेड़छाड़ मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
बूंदी। बूंदी करवर थानाधिकारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को रिंकू वैष्णव पत्नी जितेंद्र वैष्णव ने रिपोर्ट दी कि 8 जनवरी को सुबह करीब 7 बजे जरखोदा गांव में बालाजी के स्थान पर दर्शन करने गई थी। आरोपी नरेश धाकड निवासी जरखोदा ने अचानक उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद महिला की आरोपी से कहासुनी हो गई। महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पति को दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को डेढ़ महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story