राजस्थान

शादी का झांसा देकर युवती से रेप को लेकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
24 Aug 2022 2:07 PM IST
शादी का झांसा देकर युवती से रेप को लेकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
x

जयपुर क्राइम न्यूज़: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में चौमुं थाना पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची को होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।एसीपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता ने 23 जून 2022 को चौमूं थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी और रिपोर्ट में कहा था कि वह 30 मई 2022 को दोपहर 12 बजे कॉलेज के लिए घर से निकली थी। इसी बीच राकेश कुमार सड़क पर खड़ा मिला और उसे कॉलेज छोड़ने के लिए कहकर बाइक से जयपुर ले गया। इसका विरोध करने पर आरोपी राकेश वर्मा उसे जयपुर के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

जिसके बाद आरोपित बार-बार शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने लगा। किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वहीं मामले पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी राकेश वर्मा (20) पुत्र पप्पुराम वर्मा निवासी बालाजी धाम कॉलोनी जाहोता को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story