राजस्थान

पुलिस ने अभियान के तहत चरस के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
8 March 2024 9:43 AM GMT
पुलिस ने अभियान के तहत चरस के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया
x
लोगों को बेच रहा था नशीला पदार्थ

जोधपुर: जोधपर में फैली नशे की चेन के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। हैरानी की बात यह है कि हर दिन जोधपुर में नए-नए नशे से सप्लायर पकड़े जा रहे है। गुरुवार को भगत की कोठी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते एक पेडलर को डेढ़ लाख की चरस (हशिश) के साथ गिरफ्तार किया है। इस चरस को पेडलर छोटी - छोटी मात्रा में लोगों को बेच रहा था।

भगत की कोठी थानाधिकारी छत्तरसिंह ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नूर मोहम्मद कॉलोनी कृषि मंड़ी के पीछे बासनी क्षेत्र में दबीश दी। यहां से पुलिस ने स्थानीय निवासी समशुद्दीन पुत्र अल्लादीन को हिरासत में लेकर तलाशी की गई। उसके पास से पुलिस ने 360 ग्राम चरस बरामद किया जिसकी बाजार में कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अब इस चरस के बारे में व क्षेत्र में अन्य पेडलर के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Next Story