राजस्थान

पुलिस ने आदतन चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Admin4
17 Feb 2023 12:50 PM IST
पुलिस ने आदतन चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
x
चूरू। चूरू कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है। सीआई मुकुट बिहारी ने बताया कि मनोज (36) पुत्र हनुमानराम जाट निवासी वार्ड एक गांधी बस्ती को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है. आरोपी मनोज आदतन चोरी करता है। पहले का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। डीएसपी रामप्रताप विश्नोई के निर्देशन में हेड कांस्टेबल हरिशंकर, कांस्टेबल अनिल कुमार व रामनिवास की टीम गठित की गयी. गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेजने के आदेश पारित किए।
Next Story