राजस्थान

पुलिस ने पैरोल से फरार दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया

Admindelhi1
26 March 2024 7:56 AM GMT
पुलिस ने पैरोल से फरार दोहरे हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार किया
x
साल 2019 में उसे पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन वापस नहीं लौटा

बीकानेर: पैरोल पर भागे इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले उसे झुंझुनूं के नवलगढ़ में डबल मर्डर मामले में गिरफ्तार कर बीकानेर सेंट्रल जेल भेजा गया था। साल 2019 में उसे पैरोल पर छोड़ा गया लेकिन वापस नहीं लौटा। उस पर दस हजार रुपए का इनाम घोषित था। अब बीकानेर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

बीकानेर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के अनुसार नवलगढ़ के हनुमान की ढाणी तन ढाणिया में रहने वाले 31 साल के कमलेश माली को डबल मर्डर के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वो सेंट्रल जेल बीकानेर भेजा गया। यहां से उसने साल 2019 में पैरोल ली। तय अवधि के बाद उसे वापस लौटना था लेकिन वो नहीं आया। इस पर उसकी छानबीन की गई लेकिन हाथ नहीं आया।

पिछले दिनों उसके बारे सुराग मिला था। इसके बाद पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश करती रही। उसके खिलाफ स्थायी वारंट जार किया गया।साथ ही दस हजार रुपए का ईनाम रखा गया। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी में हेड कांस्टेबल किशन सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह व पुष्पेंद्र सिंह की खास भूमिका रही।

Next Story