राजस्थान

छेड़छाड़ करने के दोनो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
15 Sep 2023 10:10 AM GMT
छेड़छाड़ करने के दोनो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
जोधपुर। जोधपुर महिलाओं से छेड़छाड़ करने के दोनो आरोपी जिनको पुलिस ने संज्ञान लेकर गिरफ्तार किया और अब चालान भी पेश कर दिया। दो बदमाश जो रास्ते चलते महिलाओं और लड़कियों पर फब्तियां कसते और छेड़छाड़ करते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन इस कार्रवाई में खास बात यह है कि ना तो कोई महिला शिकायत के लिए पहुंची और ना ही कोई युवती लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने दोनों बदमाशों को न सिर्फ सलाखों के पीछे पहुंचाया बल्कि उनके खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश कर दिया। संभवतः यह प्रदेश में अपनी तरह का पहला मामला है। खास बात यह है कि बिना पीड़िता के 164 के बयान हुए न्यायालय ने यह चार्जशीट स्वीकार भी कर ली।
डीसीपी पूर्व डॉ. अमृता दुहन के अनुसार महिलाओं, बालिकाओं के साथ होने वाली किसी भी छेड़छाड़, छींटाकशी की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में ऑपरेशन गरिमा चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सदर कोतवाली थानाधिकारी मूलाराम चौधरी की टीम व महिला शक्ति टीम ने 30 अगस्त को घंटाघर परिसर में महिलाओं व बालिकाओं पर छींटाकशी कर अभद्र तरीके से इशारा करने वाले दो बदमाश जनवेद सैन व लक्ष्मणसिंह राठौड़ को पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने खुद ही केस दर्ज किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया। इसमें किसी पीड़िता के रिपोर्ट देने का इंतजार भी नहीं किया गया।
ऐसे मामलों में पीड़ित महिला या बालिकाओं की थाने में उपस्थिति आवश्यक नहीं है और ना ही उनके बयान देने या नाम बताने की जरूरत होती है। प्रदेश में संभवतया इस तरह का पहला मामला है। सदर कोतवाली पुलिस ने धारा 294 व 509/34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। दोनो आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर है, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ न्यायालय में चालान भी पेश कर दिया है।
Next Story