राजस्थान

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Shantanu Roy
2 April 2023 11:04 AM GMT
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
x
राजसमंद। राजसमंद में राजनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है. राजनगर थानाध्यक्ष डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत जानकारी मिली कि आरोपी इकलास इक्का नाम का युवक देसी कट्टा लेकर घूम रहा है। इस पर जब पुलिस मुखबिर द्वारा बताई गई लोकेशन पर पहुंची तो आरोपी वहां मौजूद था। लेकिन, पुलिस को देखकर वह फिर पलट गया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध देसी कट्टा मिला। पूछताछ पर आरोपी ने पुलिस को बताया- यह देसी कट्टा उसने जवारा से खरीदा था। पैसे नहीं थे तो पिस्टल बेचने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story