राजस्थान

बैंक में चोरी करने के मामले में 20 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin4
15 March 2023 7:29 AM GMT
बैंक में चोरी करने के मामले में 20 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर अनूपगढ़ विधानसभा की घटना पुलिस के द्वारा 20 वर्षों से फरार चल रहे ₹2000 के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लखविंदर सिंह गांव कांताखेड़ी जिला फतेहाबाद का रहने वाला है,1999 में आरोपी पर बैंक में चोरी करने का मामला दर्ज करवाया गया था। आरोपी 20 वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है।
थानाधिकारी जितेंद स्वामी ने बताया कि घड़साना पुलिस थाने में 1999 में पंजाब नेशनल बैंक में हुई चोरी का मामला दर्ज करवाया गया था। जिसमें आरोपी लखविंदर सिंह पुत्र दीवान चंद, निवासी कांताखेड़ी, जिला फतेहाबाद,हरियाणा फरार चल रहा था और न्यायालय के द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे। आरोपी को गिरफ्तार करवाने वाले वाले को ₹2000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। थाना अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने गांव में ही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा रवाना किया गया था।
इस टीम में हेड कांस्टेबल इंद्राज पूनिया,कांस्टेबल श्रवण कुमार, महिला कॉन्स्टेबल सीमा शामिल थे। आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है और इसे न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी लखविंदर सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का है।
Next Story