राजस्थान
पुलिस ने अवैध हथियार व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया
Ashwandewangan
17 July 2023 8:29 AM IST

x
अवैध हथियार
धौलपुर। धौलपुर की सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर आरोपी अवैध हथियार के साथ अपने ससुराल जा रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे ससुराल पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे हथियारों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है.
हेड कांस्टेबल नरेश परमार ने बताया कि शनिवार देर रात सूचना मिली कि एक युवक पैसों के लेन-देन को लेकर अवैध हथियार लेकर अपने ससुराल जा रहा है. इस सूचना पर वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां राजाखेड़ा रोड स्थित विरोदा गांव के पास आरोपी युवक पुलिस को देखकर भागने लगा. इस पर पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास 315 बोर का देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। इस पर पुलिस ने आरोपी अतर सिंह (30) पुत्र रामस्वरूप कुशवाह निवासी अतपरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी ससुराल सदर थाना क्षेत्र में है. उसका अपने जीजा से पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा चल रहा है।
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story





