राजस्थान
पुलिस ने निंबलकोट गांव में 586 किलो से अधिक डोडा पोस्त के साथ तस्कर को किया गिरफ़्तार
Admin Delhi 1
3 Oct 2022 3:51 PM IST

x
क्राइम न्यूज़: राजस्थान में बाडमेर जिले के सिणधरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने निंबलकोट गांव में दबिश देकर चारे के बाड़े में छुपा कर रखा 586 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। जिला पुलिस अधीखक दीपक भार्गव ने बताया कि शातिर तस्कर रामाराम जाट की रहवासी ढाणी में दबिश देकर चारे के बाड़े में छुपा कर रखा 586 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अवैध डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त के संबंध में पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।
Next Story





