राजस्थान

अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 May 2022 10:42 PM IST
अपहरण और मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

खण्डार: सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने अपहरण और मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चौथ का बरवाड़ा थाना अधिकारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि राकेश शर्मा पुत्र सीताराम शर्मा निवासी कुंडेर जिला टोंक ने एक रिपार्ट दर्ज कराई. जिसमें बताया कि पीड़ित शनिवार देर शाम एक लगन का कार्यक्रम पूरा कर कुमारिया से अपने गांव कुंडेर जा रहा था. उसके साथ उसका एक साथी भी था.

इसी दौरान चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के रजमाना गांव के रास्ते के पास पीछे से कुछ लोग बाइक पर आए और उन्हें रोक लिया. उनके पीछे से एक अल्टो कार भी आई. आल्टो कार में चार लोग बैठे हुए थे. बाइक और आल्टो कार में आए लोगों ने उनका और उसके साथी का मुंह बंद कर जबरन गाड़ी में बिठा लिया और मारपीट करने लगे. थानाधिकारी ने बताया कि इसकी जानकारी कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम पर भी दी. सूचना मिलने के बाद इलाके में नाकाबंदी करवाई गई.
पुलिस की ओर से आल्टो कार का पीछा किया गया. जिसके बाद आरोपी लोकेश, हीरा, देवराज, तेजू और एक अन्य आरोपी मारपीट करने के साथ धमकी देते हुए रवांजना थाना क्षेत्र के जंगलों मे दोनों पीड़ितों को पटक कर भाग गए. मामले में पुलिस ने नाकाबंदी कर तीन आरोपी देवराज पुत्र बाबूलाल निवासी मोड़ा की ढाणी रवांजना डूंगर, गुलराज पुत्र हेमराज निवासी फूट की ढाणी रवांजना डूंगर और हरि सिंह पुत्र पुखराज गुर्जर निवासी गणेश गंज थाना चौथ का बरवाड़ा को अपरहण और मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story