राजस्थान
पॉक्सो कोर्ट का फैसला, नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी को 5 साल की सजा
Ashwandewangan
12 July 2023 4:25 PM GMT

x
पॉक्सो कोर्ट का फैसला
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो कोर्ट प्रभात अग्राल ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को पांच वर्ष की सजा सुनाई है। विशिष्ट लोक अभियोजक गोपाललाल टांक ने बताया कि 7 साल पहले 15 नवंबर 2016 को पीड़िता के पिता ने जिले के एक थाने में प्रकरण दर्ज करवाया था। उसकी 9 साल की बेटी स्कूल की आधी छुट्टी होने के बाद पैदल ही घर पर खाना खाने के लिए आ रही थी। इसी दौरान वह अभियुक्त के मकान के सामने पहुंची। जहां आरोपी उसे जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब वह जोर से रोने और चीखने चिल्लाने लगी तो उसने उसे छोड़ दिया। बाद में यह बात घर पर आकर उसने अपने पिता को बताई। इस संबंस में अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज करवाया गया था। न्यायालय ने आरोपी को पांच वर्ष की सुजा सुनाई।
वेतनमान के क्रम में संशोधन और सर्विस बुक में अंकन के लिए भटक रहा है पेंशनर
प्रतापगढ़ शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में सेवा देने के बाद पेंशन हुए 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी आवश्यक कार्य के लिए भटक रहा है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। सेवानिवृत्त कार्मिक सोहनलाल जैन निवासी बड़ीसादड़ी ने बताया कि रिकॉर्ड सही होते हुए भी डायरी में अंकन नहीं करवा पा रहा है। वह गत 16 वर्ष से शिक्षा विभागीय अधिकारियों के समक्ष पहुंचा है। लेकिर्न सुनवाई नहीं हुई है। उसने जनसुनवाई में कलक्टर के समक्ष अपनी परिवेदना प्रस्तुत की है। जिस पर उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया है। उसने बताया कि इस संबंध में उपखंड अधिकारी को भी सूचित कर रखा है। जिला शिक्षा अधिकारी को भी परिवेदन दे रखी है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनाराण भट्ट ने चेतावनी दी है कि पीड़ित की सुनवाई नहीं होने पर शिक्षा अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
शिव मंदिर में रुद्राभिषेक पाठ
प्रतापगढ़ सावन मास के पावन पर्व पर शहर श्री गौरी सोमनाथ महादेव मंदिर पर प्रतिदिन रुद्राभिषेक हो रहे है। जिसमें प्रतिदिन अलग.अलग भक्तों द्वारा रुद्राभिषेक पाठ पूजन एवं जलाभिषेक किया जा रहा है। यहां 11 विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचार के साथ अभिषेक किया जा रहा है। रुद्राभिषेक पाठ पूजन एवं जलाभिषेक के लाभार्थी ओम प्रकाश वैष्णव एवं परिवार द्वारा किया गया।

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story