राजस्थान

नाबालिग से छेड़छाड़ के दो साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट क्रम 3 ने आरोपी को सजा सुनाई

Admin4
11 May 2023 7:55 AM GMT
नाबालिग से छेड़छाड़ के दो साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट क्रम 3 ने आरोपी को सजा सुनाई
x
कोटा। कोटा नाबालिग से छेड़छाड़ के दो साल पुराने मामले में पॉक्सो कोर्ट क्रम 3 ने आरोपी को सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी नीरज वर्मा (27) निवासी दीगोद थाना क्षेत्र को 4 साल कारावास की सजा व 5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी कोर्ट परिसर में रोने लगा। पुलिसकर्मियों से खुद को छुड़ाने की कोशिश करता रहा। आरोपी खुद को बेगुनाह बताते हुए फूटफूटकर रोता रहा। पुलिसकर्मी उसके हाथ पैर पकड़कर अपने साथ ले गए।
मिली जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2021 को 11 वीं की स्टूडेंट ने दीगोद थाने में शिकायत दी थी। जिसमें बताया था कि नीरज उनके पड़ोस में रहता है। दोपहर में नीरज उनके मकान में आकर पलंग पर बैठ गया। चाकू दिखाकर साथ चलने को कहा। चिल्लाने पर उसकी मां व बहिनें कमरें से बाहर आई। उनको देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट में 10 गवाहों के बयान हुए।
Next Story