राजस्थान

PM नरेन्द्र मोदी की सौगात- आयुष्मान राजस्थान की ओर बढ़ते कदम, 2 हजार 800 से अधिक नये चिकित्सा

Tara Tandi
2 March 2024 8:06 PM IST
PM  नरेन्द्र मोदी की सौगात- आयुष्मान राजस्थान की ओर बढ़ते कदम, 2 हजार 800 से अधिक नये चिकित्सा
x
जयपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने तीन वित्तीय वर्ष (2023-24 से 2025-26) के लिए कुल 2671.41 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें 2274 उप स्वास्थ्य केन्द्र, 430 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 02 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण और 108 ब्लॉक सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाइयों (बीपीएचयू) की स्थापना के लिए कुल 2006.78 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
साथ ही, केन्द्र सरकार ने पीएचसी और उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए 528.18 करोड़ रुपये, शहरी पीएचसी में डायग्नोस्टिक सेवाओं के लिए 41.11 करोड़ रुपये और बीपीएचयू, शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (यूएएएम) और आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) के लिए 95.35 करोड़ रुपये के भी प्रावधान किए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार की इस स्वीकृति पर आभार प्रकट करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की इस सौगात से आयुष्मान भारत और आयुष्मान राजस्थान का संकल्प साकार होगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से गांव-ढाणी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुगमतापूर्वक मिल सकेंगी।
Next Story