
x
Jaipur जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हजारों करोड़ रुपए की सौगात दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल कार्यक्रम जयपुर में भी हुआ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों करोड़ रुपए की सौगात दी है। इससे प्रदेश में हर क्षेत्र का विकास होगा। जनता के लिए ऊर्जा, बिजली, रेलवे और नौकरी तमाम चीजों के लिए भारत सरकार और राजस्थान की भजनलाल सरकार काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकल फॉर वोकल पर फोकस रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि भारत का प्रत्येक नागरिक मजबूत और सशक्त हो। देश की तरक्की में कारोबारियों और दुकानदारों का अहम रोल रहा है। इसके लिए पीएम ने जीएसटी में सुधार कर जनता को लाभ दिया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उत्पादन और उपयोग के लिए जनता से अपील की है। स्वदेशी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है। उसे स्वदेशी से ही पूरा किया जा सकता है। स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल से भारत का पैसा देश में रहेगा। हम सब लोगों के बीच जाकर स्वदेशी अपनाने की अपील कर रहे हैं और जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में गुरुवार को जयपुर में बिरला सभागार में सचिवालय कार्मिकों को नियुक्ति पत्र दिया गया। सचिवालय कार्मिकों के रूप में ज्वाइन करने वाले नए सरकारी कर्मचारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम के तहत हमें नियुक्ति पत्र मिला है और बड़ी खुशी हो रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके साथ पीएम मोदी ने यहां 15,000 से अधिक नियुक्ति पत्र भी बांटे और तीन ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।
Tagsप्रधानमंत्री मोदीराजस्थान दौराभाजपाबालमुकुंद आचार्यविकासऊर्जाबिजलीरेलवेनौकरीवोकल फॉर लोकलजीएसटी सुधारस्वदेशी उत्पादसशक्त नागरिकभारत सरकारभजनलाल सरकारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





