राजस्थान

मोम संग्रहालय में सितारों के नाम पर रखे गए पौधे

Admin Delhi 1
6 Jun 2023 4:55 AM GMT
मोम संग्रहालय में सितारों के नाम पर रखे गए पौधे
x

जयपुर न्यूज: नाहरगढ़ पर बने जयपुर वैक्स म्यूजियम पर्यावरण दिवस को सेलिब्रेट किया गया। इस दौरान 101 पौधे लगान का संकल्प लिया गया। म्यूजियम के फाउंडर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि यहां दुनियाभर के नामचीन सेलेब्रिटीज के वैक्स स्टेच्यू पर्यटकों का मन मोहते है। म्यूजियम की शुरुआत से ही यहां नामचीन सेलेब्रिटीज के नाम पर पौधे भी लगाए गए थे। यहां अमिताभ बच्चन, डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम, सचिन तेंदुलकर, राजमाता गायत्री देवी के नाम से नाहरगढ़ दुर्ग में बढ़, शीशम, गुलमोहर, अशोक के वृक्ष के पौधे लगाए थे, जो आज पूर्ण वृक्ष का रूप ले चुके हैं। इस साल जलमहल के पास में बने खजाना महल में अलग-अलग पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस को सेलिब्रेट किया गया है। साथ ही इस अवसर पर 'पेड़ लगाओ- पेड़ संवारो और आने वाली पीड़ी को बचाओ' के सन्देश के साथ जयपुर वैक्स म्यूजियम के सभी सदस्यों ने 101 पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया।

जयपुर वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि बड़ी खुशी होती है जब भी इन घने वृक्षों पर के नीचे पर्यटकों को छाँव का आनंद लेते देखता हूं, एक गर्व की अनुभूति होती है। महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से लगाया गया एक एक फीट का छोटा पौधा आज वट वृक्ष का रूप ले रहा है। 'अमित वृक्ष ' नाम के इस पौधे ने 7 वर्षो में 16 फीट की ऊंचाई को लिया है और वर्षोंवर्ष तक ये और अपना आकर बड़ा करता रहेगा और पर्यटकों को ठंडी छांव देता रहेगा।

जैसे की फोटो में आप देखेंगे कैसे बंजर हालत में थी वर्ष २०१६ में स्थिति और आज चारो तरफ फोर्ट में हरियाली का माहौल है, इसमें पुरात्तव विभाग के अधिकारीयों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तभी आज सम्पूर्ण दुर्ग हरा भरा हो चूका है I

Next Story