राजस्थान

सोनासर व लूणा के स्कूलों में किया पौधारोपण

Admin Delhi 1
19 July 2023 7:45 AM GMT
सोनासर व लूणा के स्कूलों में किया पौधारोपण
x

झुंझुनू न्यूज़: जिले के सोनासर के शहीद महेंद्र सिंह राउमावि में हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण अभियान प्रारंभ किया गया। इसमें विद्यालय परिसर में 201 पौधे लगाए गए। सरपंच सहीराम बसेरा के सहयोग से पौधे उपलब्ध कराए गए है। अभियान का सरपंच सहीराम बसेरा व संस्था प्रधान मनीराम मंडीवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पौधे लगाए। इस दौरान जोगेंद्र सिंह, राहुल वर्मा, संजीव डारा, राजकुमार सैनी, देवेंद्र सिंह, गीता जानू, संगीता मिठारवाल, बलकेश, राजबाला मौजूद रहे।

इधर, लूणा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीईओ प्रारंभिक प्रमोद आबूसरिया थे। संस्था प्रधान संदीप ढ़ाका ने बताया कि विद्यालय के दिवंगत प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह आबूसरिया के जन्मदिन पर उनके परिजनों एडीईओ प्रमोद आबूसरिया, आईआरएस गरिमा आबूसरिया, अनुराग, पंकज, प्रियंका व दिव्यांशी ने विद्यालय में पौधारोपण किया और पानी की टंकी बनाने की घोषणा की। इस दौरान आबूसरिया परिवार की ओर से विद्यार्थियों को फल वितरण किया गया। विद्यार्थियों को डाइट व्याख्याता मोना वर्मा व संस्था प्रधान संदीप ढाका ने योगदान पर आभार जताया। हरिराम, सत्यप्रकाश, महेशचन्द्र खीचड़. इरफान अली, संजू, महेश भारू, सुबेन्द्र सिंह बिजारणिया मौजूद रहे।

Next Story