राजस्थान

पर्यावरण दिवस पर जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्लास्टिक कचरा हटाकर किया पौधारोपण

Shantanu Roy
6 Jun 2023 6:10 PM GMT
पर्यावरण दिवस पर जंक्शन रेलवे स्टेशन से प्लास्टिक कचरा हटाकर किया पौधारोपण
x
हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ पर्यावरण दिवस पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्काउट गाइड ने श्रमदान कर रेलवे परिसर से साफ-सफाई कर प्लास्टिक कचरे को हटाया। कार्यक्रम की शुरुआत पीरकलाम शाह इंडिपेंडेंट रोवर क्रू पीरकामदिया, अनिका इंडिपेंडेंट रेंजर टीम हनुमानगढ़ के रोवर, रेंजर स्काउट के नेतृत्व में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जोड़कियान के स्काउट यूनिट लीडर शौकत अली, स्काउट ग्रुप ऑफ राजस्थान स्टेट इंडिया स्काउट गाइड हनुमानगढ़ ने निकाली। रैली को रोवर स्काउट लीडर सोहन गोदारा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से यात्रियों व रेल कर्मचारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की जानकारी दी गई। प्लास्टिक प्रदूषण पर यात्रियों से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण दिवस पर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पौधे रोपे गए। इस अवसर पर रेल कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से गमलों सहित 10 पौधे रोपे गए। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि हम सबको मिलकर पर्यावरण की रक्षा करनी है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण आज ग्लोबल वार्मिंग की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है। वातावरण में प्रदूषण फैल रहा है। इस समस्या से निपटने का एक ही उपाय है कि हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। हमें पानी और बिजली की बचत करनी चाहिए और अपनी जीवनशैली को पर्यावरण के अनुकूल जीना चाहिए। इस अवसर पर वाणिज्य निरीक्षक विजय कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा एवं मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मीणा उपस्थित थे.
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story