राजस्थान

पायलट ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Admin2
16 Jun 2022 3:20 PM GMT
पायलट ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अग्निपथ स्कीम के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पायलट ने कहा कि मोदी सरकार करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।अग्निपथ स्कीम को तुरंत प्रभाव से खत्म कर देना चाहिए। भारतीय सेना दलगत राजनीति से ऊपर है। सदियों से दशकों से हमारे सैनिकों ने देश को गौरव दिया है। आज सैनिकों के भविष्य से साथ, सैनिक भर्ती की प्रक्रिया और करोड़ों नौजवानों के साथ खिलवाड़ करने का काम हो रहा है। इससे पहले देश में कभी हुआ। पायलट ने कहा कि भारतीय फौज पर हम सभी को फ्रख है। सैनिकों के साथ इस तरह का खिलवाड़ आवश्यक नहीं है। मोदी सरकार को समझना होगा। सचिन पायलट ने आज एआईसीसी कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किए। पायलट ने कहा कि भाजपा के लोग कांग्रेस पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाते थे।

लेकिन युवाओं को किसने भड़काया है। इसका जवाब भाजपा को देना चाहिए।
सोर्स-livehindustabn
Next Story