राजस्थान

शराब परिवहन मामले में पिकअप मालिक गिरफ्तार

Admin Delhi 1
31 Jan 2023 3:06 PM IST
शराब परिवहन मामले में पिकअप मालिक गिरफ्तार
x

जयपुर न्यूज: अवैध शराब परिवहन के मामले में सोमवार को चौमू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिछले 3 माह से फरार चल रहा था।

एसआई रामपाल ने बताया कि 13 नवंबर 2022 की देर रात लोहारवाड़ा क्षेत्र में पिकअप वाहन से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था. इसी दौरान अवैध शराब की ढुलाई में प्रयुक्त पिकअप वाहन को छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गये. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पिकअप वाहन मालिक रमेश स्वामी (25) पुत्र बोडूराम स्वामी निवासी लिसाड़िया श्रीमाधोपुर को गिरफ्तार कर लिया है.

चौमू थाना पुलिस ने 13 नवंबर 2022 की देर रात लोहारवाड़ा क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया. जिसमें से 720 बोतल अंग्रेजी शराब, 288 देशी शराब की बोतल और 3120 छोटी शराब की बोतल बरामद की गयी. इसी दौरान अवैध शराब का परिवहन कर रहे आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Next Story