राजस्थान

गोवंश के सामने आने से पलटी पिकअप, 15 लोग हुए घायल

Admin4
11 July 2023 8:53 AM GMT
गोवंश के सामने आने से पलटी पिकअप, 15 लोग हुए घायल
x
भरतपुर। भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में 20 लोगों से भरी एक पिकअप गोवंश सामने के कारण पलट गई। इस घटना में 15 लोग घायल हो गए। इसमें से 5 लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी लोग अपने रिश्तेदारी में ब्रह्मभोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे। घायल हुए सभी लोग हरियाणा में कवई गांव के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि गांव के रहने वाले वीरेंद्र के रिश्तेदारी में एक किसी की मृत्यु हो गई थी, इसी को लेकर ब्रह्मभोज का आयोजन किया था। वीरेंद्र और उसके पड़ोसी उसमें शामिल होने के लिए कोसी छाता के पास टप्पल इलाके में जा रहे थे।
अचानक कुम्हेर के पास अचानक पिकअप के सामने एक गोवंश आ गया और पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप अनियंत्रित होने के बाद वह पलट गई। पिकअप में महिला और बच्चे भी थे और मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल पहुंचाया। इसमें से करीब 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाकी के 5 लोगों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।
Next Story