राजस्थान

पिछोला झील ओवरफ्लो, अब फतसागर झील की बारी

Admin Delhi 1
7 July 2023 8:14 AM GMT
पिछोला झील ओवरफ्लो, अब फतसागर झील की बारी
x

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर शहर की पिछोला झील बीती मध्यरात्रि को ओवरफ्लो होने के बाद गुरुवार सवेरे करीब सवा आठ बजे स्वरूपसागर के दो गेट खोल दिए गए। ये पानी यहां से आयड़ नदी होकर सीधे उदयसागर झील में जा रहा है। इधर, सीसरमा नदी भी सुबह छह फीट के वेग से चल रही थी।

इधर, पिछले चौबीस घंटे में झाड़ोल में सर्वाधित तीन इंच बारिश हुई। इसके अलावा बडग़ांव, ओगणा, नाई में दो इंच बारिश दर्ज की गई। पिछोला झील भरने के बाद से 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील भी दो फीट खाली है। फतहसागर में मदार नहर के जरिए भी पानी पहुंच रहा है जिससे उसका जलस्तर बढ़ता जा रहा है।

पिछोला झील के ओवरफ्लो होने के बाद 6-6 इंच की चादर चलने लगी। इसके साथ पिछालो झील को भरने वाली सीसारमा नदी भी करीब छह फीट के वेग से बह रही थी। कैचमेंट क्षेत्र में बारिश से सीसारमा चलने से पिछोला झील में पानी की आवक बढ़ने लगी।

Next Story