राजस्थान

सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले फोटोग्राफर ने होली खेलते समय की आत्महत्या

Admindelhi1
26 March 2024 2:05 PM IST
सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले फोटोग्राफर ने होली खेलते समय की आत्महत्या
x
अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा शहर में सोमवार शाम सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले एक फोटोग्राफर ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फंदा लगा अपनी जान दे दी। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले फोटोग्राफर प्रहलाद जैथलिया पुत्र रामजस (45) ने सुसाइड कर लिया।

परिजनों ने बताया कि प्रहलाद अविवाहित था। सोमवार को उसने होली खेली और अपने कमरे में जाकर सो गया। देर शाम तक भी जब वो बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई कोई जवाब नहीं आने पर गेट खोला तो प्रहलाद फंदे से लटका हुआ था।

Next Story