राजस्थान

पेट्रोल पंप लूट की वारदात, पुलिस ने 2 घंटे में ही आरोपियों को किया गिरफ्तार

Admin4
22 Jan 2023 12:18 PM GMT
पेट्रोल पंप लूट की वारदात, पुलिस ने 2 घंटे में ही आरोपियों को किया गिरफ्तार
x
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में पेट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि पीलीबंगा थाना पुलिस ने सेक्टर 15 पीबीएन रोही मंडी स्थित एस्सार पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने यहां सेल्समैन और चौकीदार से लूट करके फरार हो गए थे। पुलिस ने लूट मामले में गिरफ्तार आरोपियों से 19 कारतूस, 3 अवैध देशी पिस्टल, लूटी गई रकम, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक अर्टिगा कार जब्त की है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पेट्रोल पंप मालिक मनीष गोयल और पंपकर्मी नवीन कुमार ने पीलीबंगा पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली नंबर की एक अर्टिगा कार से 6 लोग पेट्रोल पंप पर आए। कार में 500 रुपये का डीजल भरवाने के बाद आरोपियों ने चौकीदार भंवर सिंह, सेल्समैन नवीन कुमार और गगनदीप पर बंदूक तान दी। इसके बाद बदमाशों ने उनसे लॉकर की चाबियां मांगी। उनके पास चाबियां नहीं होने पर काउंटर में रखे बिक्री के 15 हजार रुपये और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी जस्सा राम बोस, सुरेश चंद्र और सीओ पूनम के सुपरविजन और एएचओ विजय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों से जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने करीब 2 घंटे में बदमाशों का पीछा कर 6 आरोपियों को अवैध हथियार और लूटी गई रकम समेत गिरफ्तार किया।
पुलिस ने लूट में शामिल कार मालिक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलवीर सिंह (45) निवासी थाना हमड़ा जिला लुधियाना,गोरा सिंह उर्फ गुरवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह (35) निवासी डबवाली सदर जिला सिरसा हरियाणा, मनजीत उर्फ जीता पुत्र जसवंत सिंह (40) विक्की धानक पुत्र अमर सिंह (32), बलजीत सिंह पुत्र प्रेम कुमार धानक (35) और कुलविंद्र सिंह उर्फ किन्द्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह नायक (32) निवासी थाना संगत मंडी जिला बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार किया है।
Admin4

Admin4

    Next Story