राजस्थान

गंदगी फैलाने पर जनप्रतिनिधियों से भी वसूला जाए जुर्माना

Admin Delhi 1
9 April 2023 7:01 AM GMT
गंदगी फैलाने पर जनप्रतिनिधियों से भी वसूला जाए जुर्माना
x

जयपुर: प्रदेशभर के शहरों की स्वच्छता रैंकिंग तय की जाएगी। इसके लिए जल्द ही केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से गठित टीमें दौरा करेगी। इस बीच प्रदेशभर से मांग उठने लगी है कि गंदगी फैलाने पर स्वच्छता अभियान के तहत सबसे पहले जन प्रतिनिधियों से जुर्माना वसूला जाए, ताकि जनता में सफाई के प्रति एक संदेश जा सके। जन प्रतिनिधियों में शहरों के पार्षदों तक को शामिल किया जाए। जन प्रतिनिधियों के बाद सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और गंदगी फैलाने पर उनसे भी जुर्माना वसूला जाए। जुर्माना राशि को जन सुविधाओं पर ही खर्च किया जाए। जयपुर शहर के दोनों निगमों के क्षेत्रों में इंदौर की तर्ज पर सफाई व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही जोधपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर शहरों में भी इंदौर की तर्ज पर स्वच्छता अभियान चलाने की मांग उठने लगी है। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के सात जोनों में से मालवीय नगर एवं मुरलीपुरा में अभी सफाई शुल्क लेने के लिए घरों पर डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने वाली फर्म वी केयर ने आरएफआईडी कार्ड लगवा दिए गए है और जल्द ही लोगों से शुल्क वसूल करने की तैयारी की जा रही है। निगम ने इसके लिए अलग से एस्क्रा एकाउंट भी खोल दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी को कंपनी को शुल्क वसूली के लिए मशीनें भी लगा दी गई है। इसके अलावा मानसरोवर जोन के अलावा जगतपुरा, सांगानेर, झोटवाड़ा व विद्याधर नगर में करीब 402 हूपरों से डोर टू डोर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। नगर निगम जयपुर हैरिटेज के स्वास्थ्य उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि चार जोनों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण के लिए तीन सौ से अधिक हूपर लगाए गए है। उन्होंने कहा कि शहर में गंदगी फैलाने वाले लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनके चालान किए जा रहे है और एक साल में 60 लाख रूपए जुर्माना वसूल किया गया है।

गंदगी फैलाने वालों पर होगा जुर्माना: शहरों को साफ एवं स्वच्छ रखना निकायों की ही नहीं आमजन की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी निगमों में जोन वाईज टीमें गठित की जाएगी। इसमें गंदगी फैलाने वालों को सफाई के लिए जागरुक किया जाएगा फिर भी नहीं मानेंगे तो उनसे कैरिंग चार्ज वसूला जाएगा। यह कैरिंग चार्ज सभी से समान रूप से वसूला जाएगा। पहले चरण व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से गंदगी फैलाने पर जुर्माना वसूलेगा। हालांकि अधिकांश शहरों की सफाई व्यवस्था अभी तक पटरी पर नहीं आ रही है और घरों तक नियमित हूपर नहीं पहुंच रहे है। नगर निगम जयपुर ग्रेटर के उप महापौर पुनीत कर्णावट ने कहा कि सफाई बेपटरी हो रही है लोगों के घरों तक दो-तीन दिनों पर हूपर नहीं पहुंच रहे है ऐसे में लोग कचरा सड़कों पर फैंक रहे है जिम्मेदार अधिकारियों को पहले सफाई की व्यवस्था सही होनी चाहिए। उसके बाद आमजन खुद ही शुल्क देने के लिए तैयार हो जाएंगे।

Next Story