राजस्थान

Chittorgarh में 7 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों के होश उड़े

Tara Tandi
13 Sep 2024 7:05 AM GMT
Chittorgarh में  7 फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर लोगों के होश उड़े
x
Chittorgarh चित्तौरगढ़: शहर के द्वारिका नगर में नदी से निकलकर पहुंचे मगरमच्छ से क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। स्थानीय नागरिकों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसे अब बस्सी बांध में छोड़ा जाएगा।
जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 में आने वाले द्वारिका नगर में मगरमच्छ दिखाई दिया था। द्वारिका नगर से करीब 300 मीटर दूर ही बेडच नदी बह रही है। हो सकता है कि बरसात में यह मगरमच्छ घोसुंडा बांध की तरफ से बहकर आया हो और खेतों में होते हुए आबादी के बीच पहुंच गया।
क्षेत्र के लोगों ने मगरमच्छ देखा तो दहशत में आ गए। एक युवती ने इसकी सूचना वार्ड 14 के पार्षद शांतिलाल जाट को दी। इस पर पार्षद ने पहले नगर परिषद आयुक्त को सूचना दी और इसके बाद उप वन संरक्षक को अवगत करवाया। इस पर थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम पहुंची तब भी मगरमच्छ झाड़ियों में ही मुंह खोलकर बैठा हुआ था। यह मगरमच्छ वयस्क होकर करीब सात से आठ फीट लंबा था। वन विभाग की टीम ने 20 मिनट की मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसे वाहन में डालकर वन विभाग कार्यालय लेकर आए, जिसे शुक्रवार को बस्सी सेंचुरी में छोड़ा जाएगा।
आंखों पर डाली बाइक से रोशनी
वार्ड पार्षद शांतिलाल ने बताया कि अंधेरे में मगरमच्छ कहीं झाड़ियों में या आबादी में नहीं जाए, इसके लिए वार्ड के युवक इसकी आंखों पर लगातार बाइक की रोशनी डालते रहे। वन विभाग की टीम को आने में 25 से 30 मिनट लग गए थे तब तक मगरमच्छ पर पूरी नजर रखते हुए उसे कहीं और निकलने नहीं दिया गया।
Next Story