राजस्थान

पेयजल संकट पर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन

Admin4
19 Aug 2023 2:58 PM GMT
पेयजल संकट पर लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी, सौंपा ज्ञापन
x
अजमेर। अजमेर उपमहापौर नीरज जैन ने शहर के पेयजल संकट पर बयान जारी कर नाराजगी जताते हुए अफसरों ंकी कार्यशैली पर सवाल उठाया है। जैन ने बताया कि मानसून सीजन में भूजल स्तर रीचार्ज होने व जलाशय भरे होने के बावजूद पेजयल आपूर्ति चार से पांच दिन के अंतराल से की जा रही है। जलदाय विभाग के अधिकारियों और ज़लिा प्रशासन को इसकी फ़क्रि नहीं है। जनता और जन प्रतिनिधि ज्ञापन और मटके फोड़ कर परेशान हो चुके हैं लेकिन अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है।
विधायक वासुदेव देवनानी जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी से मुलाक़ात कर अजमेर की पेयजल समस्या के समाधान का आग्रह कर चुके हैं। लेकिन सुधार होने के बजाय हालात और ख़राब हैं। वैशाली नगर, रातीडांग,शास्त्री नगर, हरि भाऊ उपाध्याय नगर, राम नगर, घूघरा घाटी में पांच दिनों से जलापूर्ति की जा रही है। जैन ने दो दिन में जलापूर्ति नहीं सुधरने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Next Story