राजस्थान

आनासागर झील किनारे जमा काई और कचरे की दुर्गंध के कारण लोग परेशान

Admin Delhi 1
5 July 2023 6:31 PM IST
आनासागर झील किनारे जमा काई और कचरे की दुर्गंध के कारण लोग परेशान
x

अजमेर: आनासागर झील किनारे जमा काई और कचरे की नगर निगम ने सफाई शुरू करा दी है। काई और कचरे से आ रही दुर्गंध के कारण कप्तान दुर्गा प्रसाद चौधरी मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यहां रह रहे लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आनासागर झील किनारे जमा मिट्टी पर झील का पानी उतरने के साथ ही काई जमना शुरू हो गई। झील का कचरा भी बहकर किनारे पर आ गया। इस कारण पिछले चार-पांच दिन से यहां भयंकर बदबू आ रही है।

Next Story