
x
कोटा। कोटा के उद्योगनगर थाना इलाके में लड़कियों पर कमेंट कसने वाले लड़को में से एक लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने उसकी पकड़कर धुनाई कर दी और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला प्रेम नगर सेकेंड का है। स्थानीय निवासी रमेश प्रजापति ने बताया कि प्रेम नगर सेकेंड में प्राइवेट और सरकारी मिलाकर तीन चार स्कूल है। यहां दोपहर डेढ़ बजे करीब बच्चियों की छुटटी होती है। इस दौरान चौराहे और स्कूल के आस पास लड़के इकट्ठा हो जाते हैं और लड़कियों पर फब्तियां कसते है। पिछले कई दिनों से यह सिलसिला चल रहा था और बदमाश लड़कों की हरकतें बढ़ रही थी। गुरुवार दोपहर भी छुटटी के बाद जब लड़कियां निकली तो नुक्कड पर खड़े तीन चार लड़के कमेंट करने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकानदारों ने युवकों को पकड़ा। इस दौरान तीन युवक तो मौके से भीड़ देखकर भाग गए। एक युवक लोगों के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story