राजस्थान

सवाईमाधोपुर में बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत, तापमान में गिरावट

Admin4
23 Aug 2023 4:22 PM IST
सवाईमाधोपुर में बारिश से लोगों को उमस से मिली राहत, तापमान में गिरावट
x
सवाई माधोपुर। सवाई माधोपुर शहर सहित जिले के कुछ हिस्सों में मंगलवार को एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया,जो बुधवार अल सुबह तक जारी रहा। लंबे समय बाद सवाई माधोपुर में बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बारिश का यह दौर मंगलवार दोपहर से शुरू हुआ। इस दौरान कभी तेज तो कभी हल्की बारिश हुई। बारिश तापमान में गिरावट दर्ज‌ की गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में ढील‌ बांध 5, मानसरोवर 8, देवपुरा 00, पांचोलास 00, खण्डार 4, मोरा सागर 24, भाड़ौती 5, सवाई माधोपुर मानटाउन 34, सवाई माधोपुर 29, खण्डार तहसील 7, चौथ का बरवाड़ा तहसील 10, बामनवास तहसील 11, मलारना डूंगर तहसील 3, बौंली तहसील 16, मित्रपुरा तहसील 10, गंगापुर सिटी तहसील 15, वजीरपुर तहसील में 42 MM बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में औसत 13.11 MM बारिश दर्ज की गई।
Next Story